जौनपुर : जौनपुर तो खुद है ऐतिहासिक धरोहरों का चमन, इसे चाहिए दूसरों से नूर कहां। यह लाइनें जौनपुर की ऐतिहासिक धरोहर पर सटीक बैठती है। यहां पर तमाम धरोहर अपना गौरवशाली इतिहास बयां कर रही है। मगर वर्तमान समय में इनकी इमारते दरक रही है। सरकारी सहायता व पुरातत्व विभाग की उदासीनता के कारण इनका अस्तित्व खतरें में है। जनपद की स्थापत्य कला विश्व में हिंदू व मुस्लिम कला का सर्वश्रेष्ठ नमूना है। पर्यटन की दृष्टि से शैलानियों को आकर्षित करने के लिए जिले में धरोहरों के साथ तमाम मशहूर तीर्थ स्थल है।